हरदोई: नानकगंज झाला के पास पिकअप ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरे
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2026 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज झाला के पास शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी इसमें तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई इस दौरान पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया,परिजनों ने घायलों को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।