दाउदनगर: रोस्टर व्यवस्था समाप्त होने के बाद बीज लेने के लिए दाउदनगर के प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों की उमड़ी भीड़
रोस्टर व्यवस्था समाप्त होने के बाद प्रखंड कृषि कार्यालय दाउदनगर में बीज लेने के लिए किसानों की काफी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे भी किसानों की भीड़ दिखी। कार्यालय के सूत्रों से पता चला कि गेहूं ,सरसों और मटर के बीज का वितरण किया जा रहा है।तीसी व सरसों के प्रत्यक्षण बीज का वितरण पंचायत के चिन्हित किसानों के बीच किया जा रहा है।