भिवानी: जिले में किसानों को जागरूक करने के लिए 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान : एडीसी
एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों के हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी होना जरूरी है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी पैदावार बढ़ा सकता है, जिससे उसकी आमदनी और अधिक बढ़े।