हज़ारीबाग: जलमा गांव निवासी अंतू साव बने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मोहर्रम में ताजिया उठाकर भाईचारे का संदेश दिया
हजारीबाग के जलमा गांव निवासी अंतू साव मोहर्रम में ताजिया बनाकर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हैं। पीढ़ियों से उनका परिवार छड़वा मैदान मेले में शामिल होता आ रहा है। उनका ताजिया हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बन चुका है। अंतू साव कहते हैं, “अगर ताजिया उठाने से भाईचारा बढ़े तो मैं हर साल उठाऊंगा।”