भभुआ: सेमरिया गेट के पास बस से उतरने के दौरान गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल,सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 29, 2024 सेमरिया गेट के पास बस से उतरने के दौरान गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी मुकेश यादव की 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला भभुआ से बाजार कर बस में सवार होकर अपने घर के लिए जा रही थी। तभी सेमरिया गेट के पास बस से उतरने के दौरान गिरकर घायल हो गई है।