बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद में गुरुवार को एन एच पर एक जानवर को बचाने के चक्कर में सीएनजी ऑटो पलट गई, जिसमें बैठे 4 सवार जख्मी हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों का बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित के भाई ने लगभग 1 बजे बताया कि वे लोग अथमलगोला लहरिया टोला के रहने वाले हैं और वहां से बाढ़ आ रहे थे।