सिसई थाना क्षेत्र के कुलांकरी बगीचा टोली निवासी 30 वर्षीय महिला गंगा कुजूर पति से कहा सुनी के बाद अचानक घर से निकलकर कहीं चली गई। परिजन अपने स्तर से काफी खोज में किए लेकिन महिला का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद पुग़्गु धौंथा टोली निवासी महिला का पति बुधराम कुजुर गुरुवार की अपराह्न 3 बजे गुमला थाना पहुंचा और लापता पत्नी की खोजने की पुलिस के समक्ष गुहार लगाई।