कानपुर: कानपुर जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा की
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार 10 बजे परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।