सुल्तानपुर: सुलतानपुर में जन्माष्टमी पर श्रद्धा का माहौल, मंदिरों में सजावट और भक्ति गीतों की धुन से भक्तिमय हुआ वातावरण
सुलतानपुर। जिले के महादेवपुर और गोसाईंगंज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। मंदिरों और पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्ति गीतों और कीर्तन की मधुर धुन से वातावरण पूरी