जलेसर: थाना अवागढ पुलिस द्वारा हत्या के मामले में नामजद आरोपी को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Jun 24, 2024 जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के चलते थाना अवागढ पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 131/24 के तहत नामजद आरोपी रोहित उर्फ गुड्डू पुत्र नेकसेराम निवासी बरई कल्याणपुर को गिरफ्तार किया है