डुमरा: सीतामढ़ी में नशे में धुत रिक्शा चालक का वीडियो वायरल, लोगों ने सुरक्षित किया किनारा
सीतामढ़ी शहर में एक रिक्शा चालक का नशे की हालत में सड़क पर रिक्शा चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में इतना चूर था कि वह रिक्शा को संभाल नहीं पा रहा था और सड़क पर गिरने तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।