भरथना: बकेवर के बिजौली गांव में अलाव में गिरकर मासूम झुलसा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे छत के जीने से फिसलकर नीचे जल रहे अलाव में गिरने से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन घायल बच्चे को बकेवर 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. तैय्यब ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मासूम कृष्णा (4) पुत्र घनश्याम शरीर झुलसा।