सूर्यपुरा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसन्दा गांव के समीप काव नदी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 1000 लीटर महुआ पास को विनष्ट किया तथा मौके पर संचालित दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गुरुवार 05 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भ