देहरादून: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को ईडी का नोटिस मिलने पर कांग्रेस मुख्यालय में की गई प्रेस वार्ता
जमीन के एक मामले में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को ईडी ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस को लेकर के हरक सिंह रावत ने राजधानी देहरादून के कांग्रेस भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि जो भी उन पर आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल बेबुनियाद है और झूठे हैं ।