सिकंदरा: सिकंदरा में सर्विस रोड पर हादसा: अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार किशोरी को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल, रेफर
कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे सिकंदरा कस्बे के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से जा रही किशोरी को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि किशोरी को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सतेश्वर निवासी सौरभ सिंह सेंगर बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन