जोगापट्टी: सिसवा मंगलपुर पंचायत में गंडक नदी के कटाव से दहशत में ग्रामीण अभी तक नहीं शुरू हुआ बचाव रोधी कार्य
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत में गंडक नदी के द्वारा कटाव से दहशत में ग्रामीण है। सूत्रों से मिली जानकारी की अनुसार आधा दर्जन घर नदी कटाव के कारण गंडक नदी के गोद में समा गई। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संसाधन विभाग के एसडीओ के द्वारा बचाव रोधी कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था।