रियासतें भले ही खत्म हो गई हों, लेकिन रियासतकालीन परंपराओं का निर्वाह ग्वालियर में आज भी जारी है। इसका उदाहरण है ग्वालियर में सिंधिया परिवार। विजयदशमी के अवसर पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के गोरखी स्थित देवघर में राज शाही पोशाक पहनकर पूजा अर्चना करने पहुंचे।