धोरैया: श्रीपाथर गांव में दीवार से फिसलकर गिरने से एक अधेड़ की मौत, परिवार में छाया मातम
थाना क्षेत्र के श्रीपाथर गांव में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिवार से फिसलकर गिरने के कारण 48 वर्षीय ढेनु हेम्ब्रम की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ढेनु हेम्ब्रम अपने घर पर चंदरा चढ़ा रहे थे तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े.जिससे उसकी मौत हो गई.