शनिवार के अहले सुबह बरहेट-गोड्डा मुख्य सड़क स्थित गोपलाडीह गांव में एक हाइवा JH 16 H 3200 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर सड़क किनारे गंगाराम साह के बरामदे में घुस गया।घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है वहीं हाईवा को आधा खाली कराने के बाद घटनास्थल से हटा लिया गया।घटना में गंगाराम साह का बरामदा क्षतिग्रस्त हुआ है ।आशंका है कि घना कोहरा घटना का कारण हो सकता है।