चूरू: साहवा क्षेत्र में बारातियों की कार पलटी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल चूरू लाए गए
Churu, Churu | Dec 6, 2025 चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे युवकों की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। रैयाटुण्डा निवासी कुंभाराम ने शनिवार सुबह बताया कि उसका 20 वर्षीय भतीजा मनीष अपने साथियों के साथ कार में जा रहा।