झुंझुनू: जिला परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, स्कूली छात्र और परिवहन अधिकारी को किया गया सम्मानित
झुंझुनू जिला परिवहन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और परिवहन अधिकारी मक्खन लाल जांगिड़ की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम किया गया,इस मौके पर जिला कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी सहित स्कूली उन छात्रों को भी सम्मानित किया जिन्होंने सड़क सुरक्षा माह में आमजन को जागरूक करने के लिये अपना सहयोग दिया