एगारकुंड: कुमारधुबी में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी का 357 वां प्रकाश पर्व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए श्रद्धालु
कुमारधुबी में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। रविवार की सुबह अखंड पाठ समाप्त होने के बाद कुमारधुबी गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारे की अगुआई में गुरु ग्रंथ साहब को सुसज्जित रथ पर सजाया गया।नगर कीर्तन कुमारधुबी गुरुद्वारा से सरसा पहाड़ी स्थित गुरु नानक मिशन स्कूल तक पहुंचा