बरेली: हजरत पुर में दबंगों ने युवक के पेट में चाकू मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भमोरा थाना क्षेत्र के हजरत पुर में दबंगों ने युवक के पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर युवक के ऊपर दबंगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दि है।