बरेली: बरेली विकास प्राधिकरण ने कांवड़ यात्रियों के लिए लगाया भंडारा, 2000 कावड़ शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
बरेली के झुमका चौराहे पर बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता श्री ए.पी.एन. सिंह एवं प्राधिकरण की टीम की उपस्थिति में आयोजित इस भंडारे में लगभग 2000 कांवड़ शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद ग्रहण करके श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखने को मिली।