अक्षर आँचल योजना के 43 शिक्षा सेवकों को सौंपे गए प्रमाण पत्र लौरिया प्रखंड में अक्षर आँचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र वितरण शुरू हो गया है। 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महादलित, दलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया था। तीन चरणों के प्रशिक्षण के बाद सफल हुई महिलाओं को अब प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।