शनिवार रात 8 बजे सिसहना में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। गैंडास बुर्जुग थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहना में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता अलख राम वर्मा ने उतरौला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।मृतका के पिता ने बताया शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।