भिंड नगर: ITI में चल रही भागवत कथा का पाँचवां दिन, पूतना वध और गोवर्धन लीला का पं. अतुल कृष्ण शास्त्री ने किया वर्णन
भिण्ड शहर के आईटीआई हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पाँचवें दिन मंगलवार दोपहर 2 बजे कथा व्यास पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, गोवर्धन पर्वत धारण तथा वृंदावन की विभिन्न दिव्य लीलाओं का वर्णन किया