लाडपुरा: रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट पर 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी, रेलवन ऐप पर डिजिटल भुगतान से बुकिंग करने पर 14 जनवरी से
Ladpura, Kota | Dec 31, 2025 रेलवे द्वारा डिजिटल टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कोटा मंडल के यात्रियों को रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर अब सीधी आर्थिक छूट का लाभ मिलेगा। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से प्रायोगिक रूप से आगामी छह माह की अवधि के लिए लागू की जा रही है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बुधवार शाम 4 बजे बताया क