महोबा: ईदगाह में अलविदा जुमे पर सामूहिक रोजा इफ्तार, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ
Mahoba, Mahoba | Mar 13, 2026 ऐतिहासिक ईदगाह में रमजान के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा के मौके पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे सैकड़ों अकीदतमंदों ने खजूर और फलों के साथ रोजा खोला। इफ्तार के बाद सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। आयोजन में शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।