बाड़मेर: बाड़मेर शहर के चौहटन चौराहा में देर रात्रि को किराने की दुकान में लगी भीषण आग
Barmer, Barmer | Aug 3, 2024 बाड़मेर शहर के चौहटन चौराहा के पास देर रात्रि को किराने की दुकान में भीषण आग लग गई। रात्रि के समय आसपास के राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर ताला तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। किराने की दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।