नवगछिया जिलाबल के करीब 200 पुलिसकर्मियों को फरवरी 2026 का वेतन अब तक नहीं मिलने पर भागलपुर के पूर्वीय क्षेत्र के आईजी ने एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है। 9 मार्च को जारी पत्र में वेतन भुगतान में देरी का कारण पूछते हुए दोषी पदाधिकारी व कर्मियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।