सिरिवन्नावरी नरिरत्ना मंगलवार शाम करीब 4 बजे जोधपुर से आगरा पहुंचीं और आईटीसी मुगल होटल में ठहरीं। उनके आगमन से पहले शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान उनके काफिले के मार्ग पर पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे सड़क पर पानी का फव्वारा उफन पड़ा और रास्ता जलमग्न हो गया।