लाडपुरा: केशोरायपाटन में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल दंपति में से महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस करवा रही पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Jul 12, 2025 तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल दंपति, महिला की इलाज के दौरान मौत बूंदी। केशोरायपाटन थाना क्षेत्र दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सुबह 8 बजे बताया कि कोटा से अरनेठा जा रहे बाइक सवार दंपति को बालाजी ढाबे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई।