असरगंज प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता काफी परेशान हैं। शुक्रवार पहले सुबह से शाम 3:00 बजे तक घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं। ऑनलाइन नंबर लगे हुए उपभोक्ताओं को ही डीएसी नम्बर लेकर दिया जा रहा