मुज़फ्फरनगर: वैष्णो देवी हादसे में मारे गए रामपुरी के 6 मृतकों को दी गई अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भीषण हादसे में मारे गए मुजफ्फरनगर के दक्षिणी रामपुरी निवासी मृतकों के शव शनिवार सुबह क्षेत्र में पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। जैसे ही 6 शव एक साथ दक्षिणी रामपुरी पहुंचे, जहां पर सभी राजनेता एवं क्षेत्र के लोग अंतिम यात्रा में पहुंचे।