अररिया: परमान पुल के पास बेरगाछी थाना पुलिस ने एक कार से 97.650 किलो गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Feb 9, 2026 अररिया के बेरगाछी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार अररिया बहादुरगंज फोरलेन मार्ग परमान पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 97.650 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और दो लोग गिरफ्तार हुए. जिनसे पूछताछ की जा रही है.