द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद से चोरी की वारदातों में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी के ₹90 हज़ार बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी की वारदातों में लिप्त एक नामी बदमाश को हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम दयाल है जो दिल्ली के आंबेडकर नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये 90 हज़ार रूपए नकद बरामद किये है। यह आंबेडकर नगर थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही चोरी व झपटमारी सहित 15 मामले दर्ज़