बारां: मांगरोल रोड पर कीचड़ में फंसी कार, कीचड़ भरी राह से वाहन चालकों को हो रही परेशानी
Baran, Baran | Jul 3, 2025 मांगरोल रोड पर वैसे तो सीसी रोड बना दिया गया है, लेकिन कई हिस्से है, जहां पर सीसी रोड नहीं बनाया गया। जिससे इस बारिश के दिनों में लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। खासकर मांगरोल रोड बाईपास चौराहे की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। गुरूवार को सायं 6 बजे के करीब एक चालक इस कीचड भरे रास्ते में फंस गया।