विधुत चोरी पर सख्ती दिखाते हुए विद्युत विभाग ने कैरो थाना क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। विद्युत विभाग, रांची के पत्रांक 27/एपीटी के अनुपालन में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कुडू के सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद जीशान अहमद के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने मंगलवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे गुड़ी बाघी गांव में सघन जांच अभियान चलाया।