अवैध जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, ताश पत्ते और नकदी जब्त मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 मार्च की रात करीब 9:20 बजे बाबलूदा गांव में शराब ठेके के पीछे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।