डुमरी कटसरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी पर आशा दिवस का हुआ आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार की मौजूदगी में आशा दिवस का आयोजन किया गया. श्री कुमार ने सभी आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर को बताया की 10 फरवरी से फाइलेरिया कार्यक्रम का आयोजन होना है. जिसमें 2 वर्ष के ऊपर के सभी महिला पुरुष बच्चे को दवा का सेवन करना है. गर्भवती महिला, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति नही देना है.