सासाराम: सासाराम शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के अंतर्गत फेज-3 के पैसा मिलने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं करने पर होगी कार्रवाई
सासाराम नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सासाराम शहरी क्षेत्र में 3 फेज का पैसा देने के बाद भी जिन लाभुकों ने पीएम आवास का कार्य पूर्ण नहीं कराया है, उसपर राशि का दुरुपयोग करने के आलोक में प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।