महाराजगंज: बछरावां में खेलकूद मैदान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर बवाल, स्थानीय लोगों ने मैदान पर किया प्रदर्शन
31 मार्च मंगलवार की सुबह 11 के आसपास खेलकूद मैदान मे अधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों का भारी संख्या मे जमावड़ा देखा गया। जानकारी प्राप्त हुई कि जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा कस्बे मे मौजूद ग्रामीण इंदौर स्टेडियम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा व निर्माण की शिकायत के मामले मे महाराजगंज तहसील प्रशासन की टीम मौजूद थी।जिसमें जांच पड़ताल की गई है।