हज़ारीबाग: सद्भावना दौड़: एकता व भाइचारे का संदेश देते दौड़ा हजारीबाग।
सद्भावना दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।
हज़ारीबाग जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को अहले सुबह एकता सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना दौड़ का प्रारंभ कनहरी से सुबह 7:00 बजे हरी झंडी दिखाकर हुई और मुख्य स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) के गेट में प्रवेश कर 8:30 बजे पूर्वाह्न में सम्पन्न हुआ। सद्भावना दौड़ में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि, ओलंपिक संघ के सदस्य,शामिल थे।