इटावा: इटावा NH-19 पर बस चालक का बंदूक के साथ वीडियो हुआ वायरल, हाईवे पर 'भौकाल'
Etawah, Etawah | Mar 29, 2026 इटावा के नेशनल हाईवे-19 पर एक स्लीपर बस चालक का बंदूक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में बस चालक हाईवे किनारे बस खड़ी कर हाथ में हथियार लिए नजर आ रहा है और कथित तौर पर ‘भौकाल’ बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।