मोहर्रम को लेकर चाईबासा पुलिस ने आम लोगों से शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अफवाह से बचें और किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा ना करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाईबासा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी की है।