बांदा: तिंदवारा गांव में बहन के यहां आए व्यक्ति को सर्प ने डसा, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Banda, Banda | Nov 5, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में मंगलवार की रात अपनी बहन के घर आये एक व्यक्ति को सर्प ने डस लिया। जिससे इसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में परिजन जिला लेकर आये और भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई है। मृतक का नाम रम्मा है जो फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता मक्कू ने घटना की जानकारी दी।