झांसी: झांसी दिवस पर मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक छटा बिखरी, उमड़ा जनसैलाब, जल शक्ति मंत्री रहे मौजूद
ऐतिहासिक 'झांसी दिवस' के उपलक्ष्य में शनिवार शाम 6 बजे से किले के पास स्थित मुक्ताकाशी मंच पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और महापौर बिहारी लाल आर्य मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत स्कूली छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों से हुई।