हिसार: हिसार नगर निगम में ढोल बजाकर अफसरों को जगाया, सीवरेज समस्या खत्म न होने पर किया प्रदर्शन
Hisar, Hissar | Nov 19, 2025 हिसार नगर निगम एरिया में आने वाले 12 क्वार्टर रोड की मेन गली की हालत खस्ता है। 8 महीने से लोग परेशान हैं। इसको लेकर कई बार लोग विरोध भी जता चुके मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर आज नगर निगम विरोध प्रदर्शन रखा गया। ढोल बजाकर निगम अफसरों को जगाने के लिए लोग पहुंचे।