भोरंज: हिमाचल में कांग्रेस की वोट चोरी बेनकाब, भाजपा पर झूठे आरोप लगाने का आरोप: भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मंगलवार को करीव 3:30 बजे कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वोट चोरी का असली चेहरा खुद कांग्रेस है, जो आज भाजपा पर बेबुनियाद आरोप मढ़ रही है, जबकि असलियत में हिमाचल प्रदेश में सत्ता का दुरुपयोग करके कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा है।